आबकारी टीम ने कैंट थाना क्षेत्र के कई जगहों पर छापा मारकर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद

आबकारी टीम ने कैंट थाना क्षेत्र के कई जगहों पर छापा मारकर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद

अयोध्या।इस समय शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर व जिला आबकारी अधिकारी डा० निरंकारनाथ पांडेय के निर्देश पर क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1 तथा 3 व 4 अयोध्या की संयुक्त टीम द्वारा कैंट थाना क्षेत्र के जमथरा, रेतिया, निर्मलीकुण्ड , सरियावां दबिश दी गई।इस दौरान आबकारी टीम ने लगभग 02 कुंतल लहन बरामद नष्ट किया गया।इसके साथ ही साथ कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद कर जब्त किया।वही कुल 02 भट्ठियों को भी मौके पर नष्ट कर शराब बनाने के उपकरण को जब्त किया गया।इस में अरविंद शुक्ला आबकारी निरीक्षक-सदर, सतीश दीक्षित आबकारी निरीक्षक-सोहावल और विवेक पाठक आबकारी निरीक्षक-मिल्कीपुर के अलावा लालमन यादव,रामराज सिंह, पवन तिवारी, घनश्याम गौड़, संजीत सिंह, संदीप सिंह राठौर,रायना बानो शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *