आबकारी परिसर में स्थित झाड़ी मे लगी भीषण आग,सीएफओ व एफएसओ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा 

आबकारी परिसर में स्थित झाड़ी मे लगी भीषण आग,सीएफओ व एफएसओ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।सोमवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के आबकारी विभाग गोदाम परिसर में स्थित आबकारी गोदाम की झाड़ियां में अचानक अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। इससे पहले कि अग्निकांड से गोदाम में स्थित देसी शराब में आग पकड़ती कि उससे पहले घटना की सूचना पाते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे व अन्य अग्नि सम्मान कर्मियों के साथ मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। बताते चले सोमवार को दोपहर आबकारी विभाग मे स्थित झाड़ियों में अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते यह आग पूरी तरह फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।इस मौके पर दमकल की चार गाड़ियां लगी रही। बताते चले जहां पर यह अग्निकांड हुआ था वहां पर लॉडर्स डिस्टलरी लिमिटेड सीएलटू और रेडिको खैतान लिमिटेड का देशी शराब का गोदाम भी स्थित था।मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 टेंडर अतिशीघ्र पहुंची एवं अथक परिश्रम करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया तथा आबकारी विभाग के गोदाम को सुरक्षित बचा लिया। आग बुझाने में सीएफओ महेंद्र प्रताप सिंह के अलावा अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय,लीडिंग फायरमैन जयमूर्ति यादव,फायर सर्विस चालक मनोज कुमार सिंह,फायर सर्विस चालक राकेश मिश्रा,फायर सर्विस चालक रंगी लाल,फायरमैन दुर्गेश तिवारी, फायर मैन राघवेंद्र प्रताप सिंह,फायरमैन सलाउद्दीन,फायरमैन सूरज यादव,फायरमैन सिकंदर,फायरमैन सूर्य कुमार यादव,फायरमैन अमन शुक्ला,फायरमैन निशांत सिंह

फायरमैन आलोक मिश्रा,फायरमैन दिनेश मिश्र,फायरमैन अतुल कुमार वर्मा,फायरमैन सुनील तिवारी व फायरमैन सुनील शुक्ला सहित अन्य अग्निशमन कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *