रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-हरदोई जिलाधिकारी एम पी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को थाना पाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों भोरापुर, हरनखुदा, परेली में दबिश दी गई। दबिश के दौरान तलाशी में 40 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 150 किलोग्राम लहन शराब भट्टी, व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गये। शराब एवं अन्य उपकरणों को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो महिलाओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान आबकारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह मय आबकारी स्टॉफ एवं थाना पाली से कांस्टेबल राजेश निषाद,जयपाल यादव मौजूद रहे।

