इंडियन आइकॉनिक अवॉर्ड से सम्मानित किये गये डॉ.सुरेश लाल श्रीवास्तव
लखनऊ: देश की उपासना ब्यूरो
राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश लाल श्रीवास्तव को लखनऊ में जर्नलिस्ट मुकेश मिश्रा एवं नेहा खरे द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने बेस्ट राइटर, पोएट एंड कॉलमनिस्ट के तौर पर उनकी सराहनीय उपलब्धियों के लिए इंडियन आइकॉनिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।इसके अलावा अभी हाल में संसद मार्ग, हनुमान रोड एरिया,कनॉट प्लेस,नई दिल्ली के पार्क में “मानचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग कॉउन्सिल”की संस्थापिका शिवांगी शर्मा द्वारा आयोजित समारोह के दौरान इन्हें ग्लोबल एक्सीलेंस रेकॉगिनिशन सम्मान से नवाज़ा गया।डॉ. सुरेश लाल श्रीवास्तव को विश्व कविता दिवस के मौक़े पर भी संगम अकादमी पब्लिकेशन कोटा,राजस्थान के संस्थापक ओम प्रकाश लववंशी ने संगम काव्य श्री सम्मान से अलंकृत करते हुए उनकी मानवीय मूल्यों, सामाजिक एवं शैक्षिक मूल्यों पर आधारित लेखों और काव्य कृतियों की भूरि भूरि प्रशंसा की।अब तक चार एकल और 3 सौ से अधिक साझा संग्रह के सृजनकार डॉ. सुरेश लाल श्रीवास्तव की इन उपलब्धियों पर शिक्षा, साहित्य एवं लेखन परम्परा से जुड़े लोगों ने खुशी का इज़हार करते हुए बधाईयां दी हैं।

