इंडोनेशिया सरकार ने देश में बच्चों के सिरप व सारी लिक्विड दवाएं प्रतिबंधित कर दी हैं। पिछले कुछ माहों में 99 बच्चों की मौत को देखते हुए यह फैसला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सिरप लेने के बाद बच्चों की किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस कारण बच्चों के सारे सिरप व तरल दवाओं की खुराक के विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

