इंस्पेक्टर आलोक राय के नेतृत्व में कृष्णानगर पुलिस ने नकली जे0के सीमेंट बनाने वाली कम्पनी का किया पर्दाफाश:भारी मात्रा में नकली जे0के सीमेंट व बोरियाँ बरामद, 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त मध्य, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य के कुशल पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 22.10.2021 को कम्पनी के विशेषज्ञ सुनील पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी लांसर्स नेटवर्क लि0 630 कोहिनूर एनक्लेव वेस्ट एण्ड मार्ग सैदुल्लाजाब थाना महरौली जिला दक्षिण नई दिल्ली अधिकृत मैनेजर जे0के0 सीमेंट की सूचना पर नकली जे के सीमेंट बनाने वाली कम्पनी का पर्दाफाश करते हुए 659 जे0के0 सिटी अलीनगर सुनहरा के पास से 01 नफर अभियुक्त सुरेन्द्र मौर्या पुत्र हीरालाल मौर्या निवासी रूचिखण्ड । शारदानगर आशियाना लखनऊ को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। नकली जे0के0 सीमेंट के भरे हुए 25 बोरे व 33 खाली बोरों के बरामद होने के आधार पर कम्पनी के विशेषज्ञ सुनील पुत्र धीरेन्द्र सिंह उपरोक्त की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 450/2021 धारा 63 कापीराइट अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही
है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, कॉन्स्टेबल योगेश कुमार, योगेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *