इंस्पेक्टर शिव कांत शुक्ला राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। ई.ओ.डब्ल्यू मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश में नियुक्त इंस्पेक्टर शिवकांत शुक्ला को इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15अगस्त 2026के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है , श्री शुक्ला विगत 03 वर्षों से पुलिस मुख्यालय में नियुक्त हैं अपने संपूर्ण सेवाकाल में 100 से अधिक नगद पुरुस्कार एवं 50 से अधिक उत्तम प्रविष्टि ,सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह उत्तर प्रदेश सरकार, अति उत्कृष्ट सेवा पदक गृह मंत्रालय भारत सरकार से पूर्व में सम्मानित किये जा चुके हैं । इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्राप्त कर ई.ओ. डब्ल्यू एवं पुलिस मुख्यालय लखनऊ का नाम राशन किया है श्री शुक्ला मूल रूप से फरीदपुर जनपद बरेली के मूल निवासी हैं ।

