उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर द्वारा नगर पालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जनपद ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव समझे जाने वाले कई विश्वविद्यालयों के लिए कुलपति का दायित्व निभाने वाले कृषि वैज्ञानिक डा0 कीर्ति सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की गई। उनका अनुकरणीय जीवन सदैव शोध और अध्ययन को समर्पित रहे।उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन भी किया।जनपद के प्रति उनका लगाव पूरे जीवन उसी तरह बना रहा।वक्ताओं ने अपने शब्दों के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह एवम् संचालन जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह,कोषाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह,रामप्रकाश सिंह,राजेश यादव,रणंजय सिंह,डा0 प्रविंद सिंह,संतोष सिंह, जय शंकर सिंह, विख्यात पांडे, प्रवीण पांडे,ब्रह्मदेव यादव, संजय सिंह,संतोष सिंह,अखिलेश सिंह,अखिलेश चंद्र,अवधेश सिंह,दीपक सिंह सिंह,आलोक सिंह,दयाशंकर सिंह,प्रदीप सिंह,संजय चौबे,अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

