उत्तर प्रदेश में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नए प्रस्ताव आमंत्रित

उत्तर प्रदेश में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नए प्रस्ताव आमंत्रित

 

जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि उद्यान विभाग ने राज्य में शहद उत्पादन और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। नेशनल बी-कीपिंग एंड हनी मिशन के अंतर्गत, विभाग ने प्रत्येक जनपद से ’क्वालिटी न्यूक्लियस स्टॉक डेवलपमेंट सेंटर’ पर कुल प्रोजेक्ट कास्ट 30 लाख और ’कस्टम हायरिंग सेंटर’ हेतु 75 लाख का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाना है। यह निर्णय 18 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल बी-बोर्ड, भारत सरकार की एक वर्चुअल बैठक के बाद लिया गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य राज्य में मधुमक्खी पालन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

 

आवेदन हेतु मुख्य दिशा-निर्देश- प्रस्तावों को नेशनल बी-कीपिंग एंड हनी मिशन की आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुरूप तैयार किया जाना अनिवार्य है। प्रस्तावों को पहले जिला स्तरीय समिति (डीएलसी/डीएचएम) द्वारा संस्तुति करानी होगी, जिसके बाद ही उन्हें राज्य स्तरीय समिति के अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। आवेदन करने वाली संस्थाओं/फर्मों का नेशनल बी-बोर्ड के साथ कम से कम 3 वर्षों का पंजीकरण/सदस्यता होना आवश्यक है, साथ ही उनका ट्रैक रिकॉर्ड और बुनियादी ढांचा उत्कृष्ट होना चाहिए। आवेदन के साथ मधुमक्खी पालन से संबंधित अनुभव, जियो-टैग की गई तस्वीरें, लाभार्थियों की सूची, सफलता की कहानियों का विवरण और पिछले तीन वर्षों का ऑडिटेड बैलेंस शीट संलग्न करना होगा। मौनपालक/संस्था गाइडलाइन के अनुसार प्रस्ताव तैयार करवाकर समयबद्ध तरीके से beekeepinguphorti@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

 

अधिक जानकारी के लिए प्रभारी मौनपालन के मो0नं0- 7007284234 या किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर में संपर्क कर सकते है।

 

———-

जौनपुर 01 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-08

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनु0जाति छात्रावास पीलीकोठी, हुसेनाबाद डोभी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय बालक/बालिका छात्रावासों में छात्र/छात्राओं के लिए निःशुल्क आवास एवं अन्य सुविधाऐं उपलब्ध हैं।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्रावास में प्रवेश हेतु वही छात्र/छात्राए अर्ह होंगे जो कि समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखते हो। छात्रावास में प्रवेश हेतु कुल क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनु0जाति/अनु0जनजाति लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे तथा अवशेष 30 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्रा के लिए आरक्षित होंगे। विकलांग छात्रो को प्रवेश हेतु वरियता प्रदान की जायेगी। छात्रावास में प्रवेश छात्र की योग्यता/उच्च शिक्षा की प्राथमिकता/मूल निवास स्थान की दूरी आदि के आधार पर होगा। सामान्य योग्यता के छात्र/छात्राओं को प्रवेश हेतु प्राथमिकता का आधार आर्थिक होगा। छात्र/छात्राओं को छात्रावास में प्रवेश लेने हेतु वेबसाइड upswdhms.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लए मोबाइल नम्बर 8795663154, 9795112861 एवं 8726969979 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

——————

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *