उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह ने किया नए भवन का उद्घाटन
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।जिले के संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को नया भवन मिल गया है। उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या राजकुमार सिंह ने बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कर अपने नवनिर्मित कक्ष में स्थान ग्रहण कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ हुई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए भवन का अवलोकन किया।इस अवसर पर उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह ने कहा कि उन्हें परिक्षेत्र में अपनी तैनाती के दौरान नए भवन में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए भवन से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही स्थान चयन के लिए एआरटीओ प्रशासन डॉ आरपी सिंह की प्रशंसा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मोटरयान निरीक्षक राजीव कुमार का सराहना किया।पूरी टीम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विश्वजीत प्रताप सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. आर.पी. सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गुलाबचंद, पीटीओ राजेश कुमार तथा मोटर यान निरीक्षक राजीव कुमार उपस्थित रहे।अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके भेंट कर जोनल को बधाई दी। इस दौरान विभाग के कर्मचारी प्रधान सहायक शिवकुमारी शुक्ला,लवकुश सिंह,वरिष्ठ सहायक सरवर जावेद, अनुराग सोनकर, निखिल वर्मा,अतुल मौर्य,रविंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नए भवन के शुरू होने से परिवहन विभाग के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ ही कार्यालय आने वाले लोगों को भी अधिक सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन भविष्य में परिवहन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक साबित होगा।

