उपजिलाधिकारी ने किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण
जिलाधिकारी के निर्देश पर वृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र में स्थित उपजिलाधिकारी बल्दीराय ने पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार ने सुंदरा देवी पेट्रोल पंप नन्दौली व कलावती किसान सेवा केंद्र लोहरिया का निरीक्षण किया। एसडीएम प्रवीण कुमार ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर्याप्त है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें,जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9120098526, 7800900041 व 9696282871 पर संपर्क कर सकते हैं।

