*एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया ने “हर घर एक पौधा” अभियान का किया संचालन
रिपोर्टर विनोद कुमार सिंह
लखनऊ:विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुयश श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लखनऊ, 05 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया (ACFCI) द्वारा संचालित देशव्यापी “हर घर एक पौधा” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है अभियान के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय योगदान को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुयश श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो देश में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है उन्होंने कहा कि “हर घर एक पौधा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति उत्तरदायी बनाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है।
एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर, विद्यालय, महाविद्यालय, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लें। संगठन भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े ऐसे अभियानों का संचालन करता रहेगा।
जारीकर्ता:
एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया (ACFCI)

