एआईएमआईएम प्रत्याशी ने किया क्षेत्र का दौरा

अयोध्या।(डा.आलोक श्रीवास्तव अयोध्या संवाददाता)इस समय सभी पार्टी के प्रत्याशियो ने क्षेत्र में दौरा तेज कर जनता के बीच जाकर अपने अपने पक्ष में मत मांग रहे है।इसी कड़ी में आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन व भागीदार परिवर्तन मोर्चा के प्रत्याशी शेर अफगन ने अपनी टीम के साथ रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया।इन गांवो में शेर अफगन ने लोगों से मुखातिब होकर कहा कि यह नाम निहाद सेकुलर पार्टियां कल भी एक सीट वाली भाजपा का डर दिखाकर दलितों और अल्पसंख्यकों का वोट ले रही थी और आज भी भाजपा का डर दिखा कर हमसे वोट मांग रही है।शेर अफगन ने कहा कि अब हम सब लोगों को इनके बहकावे व छलावे नहीं आना है यह देश संविधान से चलता है और संविधान में सबके अपने अपने अधिकार हैं हम सभी लोगों को अपने अधिकारों को समझना होगा उन्होंने शोषित वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा व शोषित वंचित समाज के लोगों की तरक्की के लिए एआईएमआईएम प्रत्याशी को जिता कर बैरिस्टर असद उद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।उक्त अवसर पर जिला सचिव महताब आलम व कफील अहमद,ब्लाक अध्यक्ष इकरार खान,द्वारिका प्रसाद,फ़ैज़ आलम,सलमान,मो0 शफीक,मो ज़ुबैर,शारिक,हामिद अली,गुफरान अली,एहसान अली,महताब,बिलाल अहमद,तौफीक अहमद,शाहरुख खान,नजीब खान,नदीम खान,मुईन अली अट्टु सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *