एक हजार का चालान काटने से नाराज लाइनमैन ने पुलिस चौकी की बिजली काटी, कामकाज हुआ ठप

पुलिस को लाइनमैन का चालान करना महंगा पड़ गया। नाराज लाइनमैन ने बकाया होने पर पुलिस चौकी की बिजली काट दी। इससे चौकी में कामकाज ठप हो गया। झरेखापुर पावर हाउस में कार्यरत संविदा कर्मी लाइनमैन मनोज कुमार शनिवार शाम दफ्तर से घर जा रहा था।

मनोज ने बताया कि झरेखापुर चौकी क्षेत्र में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उसकी बाइक को रोका और हेलमेट न लगाने पर उसका एक हजार रुपये का ऑनलाइन चालान कर दिया। उसने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस पर पावर कॉर्पोरेशन ने बिना कोई नोटिस दिए पुलिस चौकी की बिजली काट दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *