एलआईसी ने अर्पित सिंह को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया
लखनऊ प्रत्यूष पाण्डेय। जीवन बीमा क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनी हुई है और साथ ही अपने अभिकर्ताओं के साथ भी खड़ी दिखती है।
जीवन बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को भारतीय जीवन बीमा निगम राजाजीपुरम शाखा के वरिष्ठ प्रबन्धक सर्वेश कुमार सिंह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर अर्पित सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सहायक शाखा प्रबन्धक विकेश पाण्डेय व सूरज कुमार, सीएलआईए आलोक श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

