एस.के.डी.एकेडमी की विक्रांत खण्ड शाखा में किड्स फेस्ट में बच्चों ने किया धमाल

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। एस.के.डी. एकेडमी की विक्रांत खण्ड शाखा में किड्स फेस्ट का आयोजन कराया गया। इस फेस्ट में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें भाग लेने हेतु निःशुल्क एन्ट्री थी। जिसकी वजह से 300 – 400 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। फेस्ट में सभी उम्र के बच्चे एवं माता पिता के लिए फन गेम्स कराये गये। बेवी शो में बच्चे खूब थिरके और तोतली आवाज में गाने गाये एवं कुछ ने कविता भी सुनाई। माँ बेटी एवं पिता पुत्र ने खूब सुन्दर नृत्य का प्रदर्शन कर मनमोह लिया। वेस्ट सामग्री से सुन्दर कलाकृतियाँ बनाकर लाये अभिभावकों को कई प्रकार के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस फेस्ट में संस्था के चेयरमैन एसकेडी सिंह, निदेशक मनीष सिंह, उपनिदेशक निशा सिंह, सह निदेशक कुसुम बत्रा ने प्रतियोगिता का रिबन काटकर शुभारम्भ किया साथ ही शाखा के प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
एसकेडी सिंह एवं मनीष सिंह जी ने बताया कि हमारी संस्था एसकेडी ग्रुप में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं और आगे भी होते रहेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों और उनके माता पिता में प्रेम और सहयोग की भावना का विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *