एसडीएम ने लेखपाल से मांगा स्पष्टीकरण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा। उप जिलाधिकारी मनकापुर ने क्षेत्रीय लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है कि धर्मेन्द्र कुमार लेखपाल,
क्षेत्र-हरनाटायर, तहसील-मनकापुर,
आज दिनांक 09.06.2023 को अधोहस्ताक्षरी के समक्ष शिकायतकर्ता शेष नरायन शुक्ला पुत्र महावीर प्रसाद निवासी ग्राम हरनाटायर परगना व तहसील मनकापुर मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया है कि झिलाही- वजीरगंज मार्ग के बगल पी0डब्लू0डी0 की भूमि पर बालकराम चौहान पुत्र महावीर चौहान निवासी ग्राम इटरौर परगना व तहसील मनकापुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य को रोकने के सम्बन्ध में प्रार्थी कई प्रार्थना पत्र दे चुका है किन्तु अवैध निर्माण कार्य नही रूका है। उक्त के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी द्वारा आपको बार-बार लिखित रूप से एवं मौखिक आदेश देने के बावजूद आपके के द्वारा न तो अवैध निर्माण रूकवाया गया और न कोई विधिक कार्यवाही की गयी। जिससे यह प्रतीत होता है उक्त अवैध निर्माण कार्य में आपकी भी संलिप्तता है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि आप उक्त के सम्बन्ध 03 दिवस के भीतर अपना सन्तोषजनक उत्तर/ स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें तथा पी0डब्लू0डी० की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को मौके पर जाकर तत्काल रुकवाना सुनिश्चित करें। यदि आपके द्वारा समय से सन्तोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता है तो यह समझा जायेगा कि इस सम्बन्ध में आपके कुछ नही कहना है। तदनुसार आपके विरूद्ध अग्रेतर कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *