एसडीएम सोहावल के मुताबिक आवास लेने वाले आपात्रों पर शीघ्र होगी कार्यवाही,जांच समिति गठित

एसडीएम सोहावल के मुताबिक आवास लेने वाले आपात्रों पर शीघ्र होगी कार्यवाही,जांच समिति गठित

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।नगर पंचायत भरतकुंड पर आवास में आपात्रो पर कार्यवाई होगी।आवासों की जांच उपजिलाधिकारी सविता देवी ने टीम गठित किया है।जमीन के कागजात निर्माण स्थल एवम पात्रता प्रमुख होंगे।बिंदु राजस्व के संक्षम अधिकारी एवम डूडा एवम नगर पंचायत के ई ओ जांच कमेटी में शामिल है।एक बार सोहावल तहसील उपजिलाधिकारी सविता देवी ने कड़ा रुख अपनाते हुए नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड पर जांच शुरु कर दी है। जिसमे तहसील के दो उच्च अधिकारी व लेखपाल,
कानूनगो, नगर पंचायत भरतकुंड के ईओ और डूडा के एक कर्मचारी जांच में होंगे।जिसमे मुख्य रूप से 3 बिंदु पर जांच होगी।पात्रता निर्माण स्थल और जमीन के कागजात मुख्य रूप से होंगे।वही उपजिलाधिकारी सोहावल सविता देवी ने साफ कह दिया है कि जो पात्र है उन्हें कोई समस्या नही जो अपात्र है और सरकारी जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे है या जिनके पास पहले से मकान है योजना का गलत तरीके से लाभ लेने की कोशिश कर रहे है उनसे रिकवरी के साथ कार्यवाही भी की जाएगी।वही कुछ और मकानों की पात्रता को लेकर जिन्हें अभी भुगतान नही हुआ है उनकी जांच कर उनसे सपथ पत्र के साथ आवास दिया जाएगा यदि कुछ छिपाकर सपथ पत्र दिया जाता है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।सविता देवी ने बताया कि आवास की व्यवस्था गरीब असहाय और जिनके पास मकान नही है उनके लिए है यदि कोई उसका दुरुपयोग करेगा तो उसपर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *