एसपी नार्थ ने कैम्पियरगंज थाने में चौपाल लगाकर सुनी फरियाद, पुलिसिंग का लिया फीडबैक

 

चौकीदारों संग बैठक कर वेस्ट चौकीदार को किया सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

बीट सिपाहियों की क्लास लगाकर सिखाया बेहतर पुलिसिंग का तरीका

गोरखपुर । एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बुधवार को देर शाम कैम्पियरगंज थाना परिसर में चौपाल लगाकर लोगों से बातचीत कर पुलिसिंग का फीडबैक लिया। चौपाल में कहा कि पुलिस और नागरिकों के आपसी सामंजस्य से पंच परमेश्वर की भूमिका से मामले गांव में ही निपटाये जा सकते हैं। बीट पुलिस आफीसर को क्षेत्र में बने रहने के साथ सोशल मीडिया ग्रुप सक्रिय बनाये रखें,जिससे सटीक व सही सूचनाएं मिल सके।
एसपी नार्थ श्री अवस्थी ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से पुलिस अपने कर्तव्य का निर्वहन आसानी से कर सकती है। उन्होंने बाजार,कस्बा व भीड़भाड़ इलाकों में सक्रिय बनाये रखने के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधियों से सामंजस्य बनाकर समस्या का निस्तारण किया जा सकता है। चौपाल में राजस्व संबंधित मामले आये, जिसे निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को पुलिस बीट अधिकारी को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। चौपाल के उपरांत चौकीदारों की बैठक कर क्षेत्र में सक्रिय रखने के निर्देश दिए गये। बलुआ की चौकीदार मंजू को वेस्ट चौकीदार के लिए एसएसपी की ओर से पांच सौ रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।बीट सिपाहियों से बातचीत कर बेहतर पुलिसिंग के तरीकों को बताया। बीट बुक भी चेक किया। अपराधियों के दिमाग से तेज दिमाग दौड़ाना सीखने की सलाह दी। रात करीब 9 बजे कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
चौपाल में एसएसआई प्रधान यादव,चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह,अखिलेश त्रिपाठी,केके सिंह,राजेश गुप्ता,सुरेश यादव,वंशगोपाल सिंह,अतुल तिवारी, एसडी मिश्रा,ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल,गणेश दत्त त्रिपाठी,दिलीप यादव, अखिलेश जायसवाल,देवेश श्रीवास्तव, मोहित कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *