ऐतिहासिक देवी मंदिर प्रांगण में यज्ञ तथा श्री मद भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
उमाकान्त लाला
शाहजहांपुर ::: जनपद से हरदोई जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर पड़ने वाले सेहरामऊ दक्षिणी कस्बे से करीब चार सौ मीटर दूर स्थित ऐतिहासिक देवी जालिपा मां , भैरों बाबा , काली मां , हनुमान मंदिर प्रांगण में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्री मद भागवत कथा एवम शिव शक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया है।
मन्दिर परिसर से करीब ढाई किमी दूर स्थित मजरा गांव गौंटिया में स्थित देवभूति गंगा ( गर्रा )नदी से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। व्यवस्थापक ध्रुव सिंह तथा शरद सिंह ने बताया कि शिव शक्ति महायज्ञ को यज्ञाचार्य विशाल तिवारी सुबह 8 बजे से 11बजे तक , तथा दिन में कथा व्यास ब्रज बिहारी 12 बजे से 4 बजे तक श्री मद भागवत कथा सुनायेगे और शाम 6बजे से रात 12 बजे तक श्री शिव शक्ति जागरण होगा। कलश यात्रा में ध्रुव सिंह , शरद सिंह , अभिराम त्रिवेदी , मुनेश्वर दयाल मिश्रा, नत्थू लाल वर्मा , हरे राम वर्मा , सोनपाल शर्मा , रैवारी लाल शर्मा ,पुनीत मिश्रा आदि भारी संख्या में महिलाओं ने अपना योगदान दिया।

