ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से मिले विदेश मंत्री जयशंकर , इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

ऑस्ट्रलिया दौरे पर चल रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने समकक्ष  पेनी वोंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद दोनों विदेशमंत्रियों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमने यूक्रेन और भारत-प्रशांत क्षेत्र में इसके नतीजों, क्वाड में प्रगति, जी-20 मुद्दों, हमारे त्रिपक्षीय, आईएईए से संबंधित कुछ चीजों और जलवायु वित्त सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा कीं।

दोनों देश नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में विश्वास करते हैं: जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि हमारे बीच हुई चर्चा इस तथ्य पर आधारित थी कि उदार लोकतंत्र के रूप में, हम दोनों नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में विश्वास करते हैं। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय जल में नेविगेशन की स्वतंत्रता में, विकास कनेक्टिविटी और सभी की सुरक्षा के साथ-साथ देशों को संप्रभु बनाने में विश्वास करते हैं।

जयशंकर ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया का आभार व्यक्त किया
जयशंकर ने कहा कि अगले साल जी20 के अध्यक्ष के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के विचार और हित बहुत महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित स्थलों को सजाकर भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने में भारत के साथ जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया का आभार व्यक्त किया। जयशंकर ने कहा कि द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई ताकि यह देखा जा सके कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बेहतर क्षेत्र को कैसे आकार दे सकते हैं। मने बहुत सारे मुद्दों पर बात की – व्यापार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और हमारे बीच हुए कई समझौतों के बारे में। एक दूसरे के देश में राजनयिक पदचिह्न का विस्तार करना हमारे पारस्परिक हित में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *