करेंट की चपेट में आई किशोरी,जिला अस्पताल से रेफर

करेंट की चपेट में आई किशोरी,जिला अस्पताल से रेफर

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।रौनाही थाना क्षेत्र में सोमवार को एक किशोरी करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल लाए जाने पर हालत गंभीर देख उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है।बताया गया कि थाना क्षेत्र के मजनावां गांव निवासी 15 वर्षीय सावित्री पुत्री कन्हैयालाल दूसरे पहर अपने खेत गई थी। इसी दौरान वह पड़ोसी किसान की ओर से जानवरों की सुरक्षा के लिए अपने खेत में फैलाए गए विद्युत तार के संपर्क में आ गई । मामले की जानकारी पर किशोरी के भाई शिवम ने शाम को उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर विशाल चौधरी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख किशोरी को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दि

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *