कश्मीरी हिंदुओं को अभी तक नहीं मिल सका न्याय और पुनर्वास
बेंगलुरु।
कश्मीरी हिंदुओं को एक लंबे इंतजार के बाद अभी तक न तो न्याय मिल सका है और न ही उन्हें पुनर्वास दिए जाने के लिए शासन स्तर से कोई ठोस कदम उठाए गए हैं। यह विचार डॉक्टर अजय चरंगू ने कश्मीरी भवन में आयोजित एक भेंट वार्ता में व्यक्त किए।
पनुन कश्मीर के अध्यक्ष डॉ. अजय चरंगू ने बेंगलुरु के जयनगर स्थित कश्मीरी भवन में एक संवादात्मक चर्चा आयोजित की। उन्होंने इस बात पर विस्तार से प्रकाश डाला कि कश्मीरी हिंदुओं को अपने मूल निवास स्थान कश्मीर में सम्मानपूर्वक पुनर्वास और वापसी का न्याय आज तक नहीं मिल पाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को आधिकारिक रूप से मान्यता देनी चाहिए तथा इस ऐतिहासिक अन्याय के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर कश्मीरी हिंदू कल्चर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री रमेश मट्टू ने डॉ. अजय चरंगू का गर्मजोशी से स्वागत किया।

