कहुवा में भ्रष्टाचार की दीवार! जल जीवन मिशन की टंकी में घटिया निर्माण का खेल उजागर

कहुवा में भ्रष्टाचार की दीवार! जल जीवन मिशन की टंकी में घटिया निर्माण का खेल उजागर

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।जनपद के मिल्कीपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कहुवा में करोड़ों रुपये की लागत से बन रही जल जीवन मिशन की पानी की टंकी अब सवालों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस परियोजना में शुरुआत से ही भ्रष्टाचार की नींव रख दी गई है।बताया जा रहा है कि टंकी की बाउंड्रीवाल निर्माण में खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है। पीली और कमजोर ईंटों का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है, जबकि गुणवत्ता के अनुसार मजबूत सामग्री का उपयोग होना चाहिए था।इतना ही नहीं, ईंटों की जोड़ाई में भी घटिया मसाले का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे दीवार की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के निर्माण से बाउंड्रीवाल की उम्र बेहद कम हो जाएगी और करोड़ों की सरकारी राशि का सीधा नुकसान होगा। हैरानी की बात यह है कि* संबंधित विभाग इस पूरे मामले पर आंखें मूंदे बैठा है, मानो कुंभकरण की नींद सो रहा हो।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *