कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकालकर मनाया किसान विजय दिवस

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
विगत साल से देश के किसान और कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विरोधी काले कानून के खिलाफ लगातार आंदोलित है सरकार द्वारा लाए गए कठोर कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में 600 से अधिक किसानों ने अपनी शहादत दी और इस काले कानून को वापस करने के लिए निरंतर आंदोलित रहे। उनके आंदोलन को असफल करने हेतु मोदी सरकार द्वारा जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग,लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन से लगातार किसानों को पीछे धकेलने को मजबूर नाकाम कोशिश करते रहे थे कांग्रेस  नेता  राहुल गांधी लगातार किसानों की आवाज बन कर इस हिटलरशाही सरकार के खिलाफ किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी शक्ति के साथ खड़े रहे और उन्होंने पहले ही कह दिया था कि सरकार चाहे जितनी भी ताकत लगा ले लेकिन किसान और कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी और केंद्र की बीजेपी सरकार को यह कानून वापस लेना ही पड़ेगा लगातार। देश के किसान और कांग्रेस पार्टी ने इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहे और आखिरकार केंद्र की मोदी सरकार को किसानों को आगे झुकना पड़ा और अपने यह तीन काले कानून को वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी। अयोध्या कांग्रेसजनों ने इस ऐतिहासिक जीत को किसान विजय दिवस के रुप में मनाया जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा तक पदयात्रा निकालकर खुशी का इजहार किया। इससे पूर्व उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा यह सच्चाई की जीत है और अहंकारी मोदी सरकार की हार है उन्होंने कहा आंदोलन में शहीद हुए सभी किसान भाइयों को हम समस्त कांग्रेसजन अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा इस अहंकारी सरकार को किसानों की चिंता नहीं है बल्कि किसान भाइयों एवं कांग्रेस द्वारा चलाए जा आंदोलन से घबराकर एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनावी फायदा लेने के लिए यह घोषणा की है जिस प्रधानमंत्री ने 600 से अधिक किसानों की शहादत पर शोक तक प्रकट नहीं किया वह अब मगरमच्छ के आंसू बहा रहा है परंतु देश के किसान इनके झांसे में आने वाला नहीं एवं समय आने पर इनको इन्हीं की भाषा में जवाब देगा। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया किसान विजय दिवस पदयात्रा में  प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला,अशोक कुमार सिंह,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी,युवा नेता शरद शुक्ला,अब्दुल हकीम,राजेश तिवारी,रामनरेश मौर्य,अजीत वर्मा,भीम शुक्ला,विनोद यादव,अमरजीत रावत,श्रीनिवास शास्त्री,शत्रोहन कोरी,राजेश पांडे,फ्लावर नकवी,फिरोज अंसारी,संदीप यादव रिशु,शालिनी पांडे,वीरेंद्र सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *