कानपुर द्वारा 08 अगस्त 2026 को विकास भवन जौनपुर में चिन्हांकन कैम्प का अयोजन किया गया है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि दिव्यांगजनों को मोटराज्ड ट्राईसाइकिल से लाभान्वित किये जाने हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा 08 अगस्त 2026 को विकास भवन जौनपुर में चिन्हांकन कैम्प का अयोजन किया गया है। अतः ऐसे दिव्यांगजन जो मस्क्यूलर, डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हों या व्यक्ति उपयुक्त की भाॅति शारीरिक स्थिति में हो, उसकी दृष्टि अच्छी हो, मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के उपर का हिस्सा (भाग) स्वस्थ हों, सम्बन्धित दिव्यांगजन मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हों व जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा उसकी दिव्यांगता न्यूनतम 80 प्रतिशत तक या उससे अधिक प्रमाणित की गयी हो एवं पिछले 05 वर्ष में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त न किये हो तथा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त करना चाहते हो तो चिन्हांकन कैम्प में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करायें।
रजिस्ट्रेशन हेतु निम्नानुसार अभिलेख आवश्यक है, जिसमें पहचान प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र यूडीआईडी कार्ड 80 प्रतिशत या इससे अधिक अनिवार्य है। आय प्रमाण-पत्र जिनकी समस्त स्रोतों से मासिक आय रूपये 22500 प्रति माह से कम हो वह राजस्व विभाग, बीपीएल कार्ड/मनरेगा कार्ड/दिव्यांगता पेंशन कार्ड/माननीय सांसद (एमपी)/माननीय विधायक (एमएलए) ग्राम प्रधान/पार्सद/स्व प्रमाणित आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

————-
जौनपुर, 31 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या 07

राज्य कर्मचारियों के खेल के चयन परीक्षण की नवीन तिथि

क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने अवगत कराया है कि महासचिव, उ0प्र0 सीविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसियशन, लखनऊ द्वारा विधान सभा/विधान परिषद सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के क्रम में अवगत कराया गया है कि विधान मण्डल का सत्र 03 अगस्त, 2026 से आहूत होने के कारण पूर्व निर्धारित तिथि पर सीविल सर्विसेज का जनपद, मण्डल व राज्य स्तरीय चयन परीक्षण किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। अतः उपरोक्त के परिप्रेक्ष्य में खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ द्वारा जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन हेतु सरकारी कर्मचारियों की खेल की सुविधा के लिए राज्य कर्मचारी कल्याण निधि से जिला/मण्डल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन कुल 19 खेलों में इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में 06 अगस्त, 2026 के स्थान पर 13 अगस्त, 2026 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से किया जायेगा। मण्डलीय चयन/ट्रायल्स 12 एवं 13 अगस्त, 2026 के स्थान पर 18 एवं 19 अगस्त, 2026 को वाराणसी में होगा तथा प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स 18 एवं 19 अगस्त, 2026 के स्थान पर 24 एवं 25 अगस्त, 2026 को किया जायेगा, अन्य नियम एवं शर्ते यथावत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *