जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के हौज ऊँचवापर गांव में रविवार की दोपहर को एक 15 वर्षीय किशोरी ने पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी।
उक्त गांव निवासी स्वर्गीय बाबूराम के तीन पुत्रियां तथा दो पुत्र है।दोनो लड़के मुम्बई में रहकर रोजी रोटी कमाते है।बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है।घर पर इस समय उनकी छोटी लड़की चंदन कुमारी ही माँ के साथ रहती थी।रविवार को माँ कही गयी थी।चंदन न जाने किस कारण से घर के कमरे में फांसी लगा ली।उसी समय उसकी एक सहेली उसको बुलाने आयी तो खिड़की से उसे फांसी पर लटकता देख चिल्लाई।तब गांव के।लोग तत्काल उसे नीचे उतारे।उनको।लगा कि वह शायद जिंदा हो।हालांकि वह मर चुकी थी।तब लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लियेभेज दिया।

