किसान दिवस में छाया रहा यूरिया की कालाबाजारी और टैगिंग

किसान दिवस में छाया रहा यूरिया की कालाबाजारी और टैगिंग

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।माह के तीसरे बुधवार को होने वाला किसान दिवस तीसरा बुधवार 20 मई को खरीफ गोष्टी होने के कारण आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व द्वारा किसानों की समस्याओं को प्रस्तुत किया गया जिसका समाधान करने का आदेश जिलाधिकारी महोदय में संबंधित अधिकारियों को दिया।किसान दिवस में पिछले माह की समस्याओं के संबंध में प्राप्त अनुपालन आख्या पर बिंदुवार चर्चा की गई और नई समस्याओं को प्रस्तुत किया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में यूरिया खाद की कालाबाजारी तथा उसके साथ टैगिंग करने के कारण किसानों को महंगे दाम पर यूरिया मिल रही है घनश्याम वर्मा ने कहा कि फुटकर व्यापारियों का कहना है कि थोक व्यापारी 280 रुपए प्रतिबोरी जिस पर ₹20 का भाड़ा तथा₹8 की पल्लेदारी आती है दुकान तक 308 रुपए में एक बोरी यूरिया खाद पहुंचती है ऐसी स्थिति में 267 रुपए प्रतिबोरी बेचना संभव नहीं है थोक व्यापारियों द्वारा जबरदस्ती टैगिग किया जा रहा है जिसके कारण किसानों को टैगिंग की वस्तुएं बेची जा रही हैं घनश्याम वर्मा ने जिला अधिकारी से मांग किया कि जिस तरह साधन सहकारी समितियां पर जितने दर में यूरिया खाद पहुंचती है उसी तरह फुटकर व्यापारियों के दुकान तक भी उसी दर में यूरिया खाद को पहुंचाई जाए।घनश्याम वर्मा फार्मर रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतों के बारे में जिलाधिकारी को बताया कि यदि किसी किसान की कई ग्राम सभा में भूमि है तो एक ही ग्राम सभा की भूमि जुड़ रही है और यदि एक ही खाते में कई सह खातेदार हैं तो एक ही खातेदार की फार्मर रजिस्ट्री हो रही है इस समस्या का समाधान कराया जाए जिला अधिकारी ने अस्वस्थ किया कि शासन को लिखकर भेजा गया है शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी। किसान दिवस में विद्युत आपूर्ति, नहरो की सफाई, यश पेपर मिल द्वारा फैलाई जा रहे प्रदूषण तालाबों में पानी भराने, साधन सहकारी समिति टिकरी तारुन में घटिया निर्माण, गैस आपूर्ति, स्मार्ट मीटर को हटाए जाने,आंधी के दौरान टूटे खम्बो तारों के मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, छुट्टा जानवरों नील गायों से खेती तथा दुर्घटनाओं से बचाने आदि समस्याएं किसानों द्वारा बताई गई जिस पर जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराने का निर्देश दिया। किसान नेता फरीद अहमद ने सुचितागंज-मसौधा मार्ग निर्माण में क्षतिग्रस्त नहर के बुलावे को बनवाने तथा सोहावल तहसील परिसर में करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी की जांच करवाने का मामला उठाया जिस पर जिला अधिकारी अयोध्या में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को बुलाकर एक हफ्ते के अंदर गुलाबा मरम्मत करा कर खुलवाने का निर्देश दिया।किसान दिवस में जिलाअध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, किसान नेता फरीद अहमद, सुमन पांडे, शंकरपाल पांडे ,रवि शंकर पांडे, संतोष वर्मा, जितेंद्र कुमार ,राम चंद्र विश्वकर्मा, रविंद्र मौर्य ,विवेकपटेल, आसमां निशा कृष्णागोस्वामी, सुनील पाल किसानों का पक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *