(कुशीनगर) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में पात्रों का नाम जोड़ने एक अपात्रो का नाम हटाने का किया गया अपील 

(कुशीनगर) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में पात्रों का नाम जोड़ने एक अपात्रो का नाम हटाने का किया गया अपील
कुशीनगर, 07 सितम्बर (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की आयोजित बैठक में विधान परिषद के 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में कुल 3,433 मतदाताओं में से 946 मतदाताओं के नाम, विवरण में संशोधन किया गया है। वर्तमान में निर्वाचक नामावली में अभी तक किसी भी मतदाता का परिवर्धन अथवा विलोपन नहीं किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे अपने-अपने स्तर से निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें। जिससे निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 01 नवंबर 2025 को आधार मानकर तैयार की गई निर्वाचक नामावली के संबंध में शिकायत अथवा आपत्ति के बारे में जानकारी ली गई। इस पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा कोई शिकायत अथवा आपत्ति नहीं होना बताया गया। अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। बैठक में नूरूल हुदा आम आदमी पार्टी, राम अवध यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, केशव नाथ उपाध्याय जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन भारतीय जनता पार्टी; देश दीपक मिश्रा प्रतिनिधि, कांग्रेस, अयोध्यालाल श्रीवास्तव कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, सुभाष भास्कर बहुजन समाज पार्टी, गौरी शंकर उर्फ बबलू जायसवाल समाजवादी पार्टी सहित निर्वाचन कार्यालय से प्रधान सहायक सैयद कमाल असगर रिजवी, वरिष्ठ सहायक ब्रजभूषण प्रजापति, वरिष्ठ सहायक कौशलेश कुमार, वरिष्ठ सहायक शशि कुमार मद्धेशिया, कम्प्यूटर सहायक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *