केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शोक सभा आयोजित

जौनपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जहांगीराबाद स्थित जिला कार्यालय दिवाकर मेडिकल स्टोर पर मेसर्स बिंदरू मेडिकेयर हजूरीबाग श्रीनगर के प्रोपराइटर माखनलाल बिंदरू जी की आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना जघन्य हत्याकांड के विरोध में संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्य समिति सदस्यों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री शकील अहमद ने किया और स्वर्गीय माखनलाल जी की आत्मा की शांति हेतु उपस्थित पदाधिकारीयों के साथ 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया। आगे उन्होंने इस तरह की कायराना हरकत के लिए आंतकवादियो की भर्त्स्ना किये।संस्था के महामंत्री श्री दिवाकर सिंह ने कहा कि इस तरह के कोई भी कृत्य निंदनीय है और दवा व्यवसायी समाज मर्माहत है। उन्होंने आगे कहा कि
9.50 लाख दवा व्यवसायियों की अखिल भारतीय संस्था ए आई ओ सी डी तथा प्रांतीय संस्था ओ सी डी यूपी ने सरकार से मांग की है कि इस दुस्साहस पूर्ण कृत्य को करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कठोरतम दंड दिया जाए।इस परिवार द्वारा पांच दशकों की विषम परिस्थितियों में की गई जनसेवा को देखते हुए यथोचित सम्मान दिया जाए ।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष श्री बंशीधर मौर्य, कार्यवाहक महामंत्री श्याम सिंह,ऑडिटर सुनील गुप्ता,संगठन मंत्री आशुतोष सिंह,कन्वीनर सर्जिकल महेश पांडे,सह मंत्री प्रशांत मौर्य,मीडिया प्रभारी संजीव सिंह एवं अखिलेश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *