कैंट रेलवे स्टेशन स्वचालित सीढ़ी बंद होने के चलते रेल यात्री परेशान

कैंट रेलवे स्टेशन स्वचालित सीढ़ी बंद होने के चलते रेल यात्री परेशान

फोटो

अयोध्या।कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढी काफी दिनों से बंद पड़ी है।जिसके चलते सबसे अधिक परेशानी इधर से आने जाने वाले पूर्ण रेल यात्रियों को होती है।जो ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो या तीन का सहारा लेते हैं।इसके बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों,मरीजों तथा दिव्यांग रेल यात्रियों को हो रही है। क्योंकि हल्के से बारिश के दौरान बीच-बीच में प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 2 या 3 को जाने वाले सब-वे मार्ग पर पानी भर जाता है।जिसके चलते में रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कैंट रेलवे स्टेशन पर अवस्थाओं का बोलबाला है।देखा जाए तो यहां से मुंबई के लिए जाने वाली ट्रेने प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 से ही होकर जाती हैं।जिसके चलते इस ट्रेन से मुंबई या उसे रूट को जाने वाले खासकर बुजुर्गों,दिव्यांगों, मरीजों, को स्वचालित सीढ़ी ना चलने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसी तरह इसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार को दिखाई दिया।जब भारत गौरव ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।तीन यात्रियों ने बताया कि इस रेलवे स्टेशन पर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *