कोतवाली नगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
फोटो
अयोध्या।श्रावण मास, सावन झूला, कांवड़ यात्रा व मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता।जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नैय्यर के दिशा निर्देश पर सभी सीओ व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक कर रहे हैं।इसी कड़ी में रविवार को सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने कोतवाली नगर क्षेत्र में शहर क्षेत्र में सभी समुदाय के रहने वाले संभ्रांत लोगों व धर्म गुरुओं व अन्य लोगों के साथ बैठक कर उनसे इस पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक व शांति पूर्वक ढंग से मनाने की अपील किया। इस मौके पर सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले पर्व के दौरान अगर किसी को किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है या फिर किसी भी व्यक्ति से इस त्योहार में खलल उत्पन होने की आशंका दिखाई दे तो इसकी सूचना आप तुरंत अपने नजदीकी पुलिस चौकी व थानों पर दे। जिससे समय रहते इस पर्व के दौरान होने वाले अराजक तत्वों से निपटा जा सके।इस मौके पर उन्होंने वहां पर मौजूद सभी लोगों से उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाने के साथ साथ इस पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाये रखने की अपील किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पाण्डेय के अलावा वरिष्ठ उप निरीक्षक व कोतवाली नगर के सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

