खबर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

खबर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी पहुंचे अयोध्या
वह बस्ती में होने वाली आगामी रालोद रैली की तैयारियों का जायज़ा लेने आए थे।
अयोध्या के सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रैली की रणनीति पर चर्चा की।
त्रिलोक त्यागी ने कहा — रालोद एनडीए गठबंधन का हिस्सा है और आगे भी रहेगा।
उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में एनडीए को और मज़बूत बनाया जाएगा।
2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के कमजोर रहने की बात भी स्वीकार की।
बिहार की राजनीति पर बोले — नीतीश कुमार ईमानदार और चौधरी चरण सिंह के सच्चे शिष्य हैं।
30 अक्टूबर को बस्ती में सरदार पटेल जयंती पर बड़ी रैली आयोजित होगी।
इस रैली में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी होंगे मुख्य अतिथि।
त्यागी ने कहा — धर्म, जाति और वर्गों की एकता आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है ताकि समाज में विघटन फैलाने वाली ताकतों को रोका जा सके।
**”****************.……..**************
*छठ महापर्व हेतु सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन एडवाइजरी*
अयोध्या।:अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी छठ महापर्व के अवसर पर जनसुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं दुर्घटनारहित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अयोध्या द्वारा निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किये है। *डूबने से बचाव हेतु दिशा-निर्देश* *क्या करें-* 1. केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करें। 2.घाटों पर उतरते समय फिसलन व पानी की गहराई का ध्यान रखें। 3.अपने परिवार, बच्चों एवं बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें। 4.पुलिस, गोताखोर, स्वयंसेवक दल व प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। 5.किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या स्थानीय नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। *क्या न करें-* 1.नशे की हालत या थकान में पानी में न उतरें। 2.अंधेरे या अनधिकृत घाटों पर पूजा न करें। 3.धक्का-मुक्की, सेल्फी या शोरगुल से बचें। 4.तेज़ बहाव या गहरी जगहों पर न जाएँ।
*भीड़ प्रबंधन हेतु दिशा-निर्देश* *क्या करें-* 1. घाटों पर प्रवेश एवं निकास मार्ग अलग-अलग रखें। 2.पुलिस, होमगार्ड एवं स्वयंसेवक दल द्वारा निरंतर निगरानी की जाए। 3.घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, बैरिकेडिंग एवं रस्सी की व्यवस्था रहे। 4.एम्बुलेंस, चिकित्सा दल व फायर सर्विस तत्पर रहें। 5.लाउडस्पीकर से जनसंदेश व दिशा-निर्देश लगातार प्रसारित किए जाएँ। *क्या न करें-* 1.एक समय में अत्यधिक भीड़ को घाट पर एकत्र न होने दें। 2.आतिशबाज़ी, अस्थायी स्टॉल या बाधा उत्पन्न करने वाले आयोजन की अनुमति न दें।
*संदेश-*“सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है-सुरक्षित छठ, सुखद छठ। ”जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अयोध्या की ओर से जनहित में जारी। ————–
*******************………******************
अयोध्या:पत्रकार कल्याण कोष में 80 लाख 31 हजार रुपए जारी
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने पत्रकार कल्याण कोष में 80 लाख 31 हजार रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान संख्या-86 के लेखाशीर्षक “सूचना तथा प्रचार” के अन्तर्गत पत्रकार कल्याण कोष में व्यय की जाएगी। इस धनराशि के जारी होने से पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकेगी। यह निर्णय पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे उनकी आर्थिक सुरक्षा में मदद मिलेगी। प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने यह धनराशि जारी करते हुए कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं, जिनमें से एक यह है कि इस धनराशि का व्यय वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही किया जाना चाहिए। इसके अलावा, सूचना निदेशालय को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह जिस मद से पुनर्विनियोग कर रहा है, उस मद में चालू वित्तीय वर्ष में किसी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं करेगा।पत्रकार समन्वय समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह लल्ला ने पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए योगी सरकार के साथ ही सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह तथा प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद व निदेशक सूचना विशाल सिंह का आभार प्रकट किया है।
****************.………..************
अयोध्या :हिस्ट्रीशीटर संदीप मिश्रा को मारी गई गोली।*

थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर संदीप मिश्रा को मारी गई गोली,

*हिस्ट्रीशीटर के गांव के ही अनिल मिश्रा रवि पाठक समेत चार लोगों पर गोली मारने का आरोप*,

संदीप मिश्रा के जांघ में लगी गोली, अयोध्या मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए कराया गया भर्ती

प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर,

*थाना पूराकलंदर के ही अंजना मजरे दतिया का गांव के रहने वाले हैं दोनों पक्ष*,

सभी आरोपी फरार,

*अयोध्या कोतवाली के सरेठी पटखौली के पास की घटना*,

एक हफ्ते पूर्व दोनों पक्ष में हुआ था विवाद, पुलिस ने 151 में किया था चालान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *