ख़बर अयोध्या : जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

ख़बर अयोध्या : जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार*।

एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं sp नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 12 नवंबर को उपनिरीक्षक नवीन मंडी चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने हमराही पुलिस बल द्वारा एक नफर अभियुक्त कुलदीप मिश्रा पुत्र अनूप मिश्रा निवासी ग्राम कुंवरपुर केरलाल खां थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या को निकट मनीवीर बाबा स्कूल उसुरू के पास समय करीब 1:45 बजे रात्रि को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कुलदीप मिश्रा की जामा तलाशी से 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। इसके संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत नवीन मंडी चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी व उप निरीक्षक अखिलेश तिवारी के साथ हेड कांस्टेबल नितेश सिंह शामिल रहे।

******†***†**********†******,,,…..*****”””””””””
अयोध्या बीपीसीएल कंपनी की गुंडागर्दी बिना नोटिस के दुकान गिराने का आरोप ,मचा हंगामा*।
रामनगरी अयोध्या में बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) कंपनी की मनमानी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के धर्मपथ चौक स्थित साकेत पेट्रोल पंप पर एक दुकान को कंपनी के अधिकारियों रोहित ने बिना किसी पूर्व सूचना और बिना पुलिस को जानकारी दिए अचानक गिराने का प्रयास किया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और देखते ही देखते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीपीसीएल की टीम जबरन तोड़फोड़ करने पहुंची थी, जबकि दुकान मालिक को न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब बीपीसीएल अधिकारियों से सवाल किया कि क्या दुकान मालिक को नोटिस जारी किया गया था या क्या पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई थी, तो अधिकारी कैमरा देखते ही मुंह छिपाकर मौके से निकल गए दुकान मालिक प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि, “बिना किसी नोटिस या पूर्व जानकारी के बीपीसीएल के अधिकारी जबरन JCB लेकर पहुंचे और हमारी दुकान को गिराने लगे। दुकान के अंदर लाखों रुपये का सामान था, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रकाश अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि, “यह पूरी कार्रवाई पेट्रोल पंप के मालिक के इशारे पर कराई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई को ‘गुंडागर्दी’ बताते हुए कहा कि यह प्रशासनिक नियमों और कानून की खुली अवहेलना है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बिना नोटिस के की गई इस मनमानी कार्रवाई की जांच कर दोषी बीपीसीएल अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए पूरा मामला कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के नया घाट चौकी अंतर्गत साकेत पेट्रोल पंप का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *