ख़बर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा अवैध पटाखा के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण एवं अवैध पटाखों / विस्फोटक के भण्डारण तथा उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से अवैध पटाखों एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.10.2025 को 01 नफर अभियुक्त 1. राजदीप मौर्या पुत्र मनोज कुमार मौर्या नि0 मस्तान का पुरवा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या उम्र 22 वर्ष को मस्तान का पुरवा से भारी मात्रा में अवैध पटाखा एवं आतिशबाजी की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 311/25 धारा 288 बीएनएस व 5/9 बी विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. राजदीप मौर्या पुत्र मनोज कुमार मौर्या नि0 मस्तान का पुरवा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी-*
अवैध पटाखा- 250 पीस सुतली बम, 140 पीस मिट्टी का अनार, 150 पीस छोटा महताब, 100 पीस बड़ा महताब, 03 डिब्बा सिंगल शॉट, 05 डिब्बा बड़ा राकेट पोलो, 05 पीस छोटा राकेट, 09 डिब्बा 12 फायर चितम्बरम, 02 डिब्बा 15 फायर सुप्रीम, 01 पीस रिंग कैप, 02 पीस लियो पार्ट किंग, 05 पीस अनार उजाला स्पेशल, 05 पीस अनार उजाला डीलक्स, 15 पीस तनिस्क फुलझड़ी अशोक, 05 पीस चकरी अशोक, 05 पीस सुप्रीम चकरी, 05 पीस चितम्बरम चकरी, 04 पीस रोल कैप अरविन्द, 20 पीस शिखा फुलझड़ी, 15 पीस फुलझड़ी उजाला।
*आपराधिक इतिहास – राजदीप मौर्या पुत्र मनोज कुमार मौर्या उपरोक्त*
1. मु0अ0सं0 14/2024 धारा 323,504,506 भादवि थाना कैण्ट अयोध्या
2. मु0अ0सं0 311/2025 धारा 288 बीएनएस व 5/9 बी विस्फोटक अधिनियम थाना कैण्ट अयोध्या
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*
1. प्र0नि0 श्री पंकज कुमार सिंह थाना कैण्ट, जनपद अयोध्या।
2. उ0नि0 अविनाश त्रिपाठी प्रभारी चौकी सहादतगंज थाना कैण्ट, अयोध्या।
3. उ0नि0 मनीस कुमार थाना कैण्ट, अयोध्या।
4. उ0नि0 आदर्श विक्रम सिंह थाना कैण्ट,अयोध्या।
5. हे0का0 सतीश कुमार थाना कैण्ट, अयोध्या।
6. हे0का0 मुशीर खान थाना कैण्ट, अयोध्या।
7. का0 राहुल यादव थाना कैण्ट, अयोध्या।
8. का0 विवेक कुमार थाना कैण्ट,अयोध्या।
“***************†……….********†***********
अयोध्या :मानस परिवार सुंदरकांड का आयोजन के साथ परिवार में बढ़ती जा रही है सदस्यों की संख्या।*
मानस परिवार सुंदरकांड समिति के तत्वाधान में आज शनिवार को सुंदरकांड का पाठ पंडारे वीर बाबा रेतिया मोहल्ले में आयोजित किया गया, सुंदरकांड का आरंभ कक्कू तिवारी ने विधि विधान किया। सुंदरकांड के मुख्य अतिथि संतोष मिश्रा (बाबा डन) उपस्थित रहे। मानस परिवार का उद्देश्य है की आपस में कोई भेदभाव ऊंच नीच ना रहे। सभी हिंदू संगठित व एकत्रित रहे। आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़े, इतनी सुंदर काया प्रभु ने दिया है तो कुछ समय भक्ति भाव में भी दिया जाए, जिससे सनातन धर्म का उत्थान हो सके।इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हर माह द्वितीय/चतुर्थ शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन मानस परिवार के द्वारा आस पास के विभिन्न क्षेत्रों में, शिवालय में मंदिरों में या परिवार से जुड़े सदस्य के घर आयोजित किया जाता है। सुंदरकांड समाप्त होने के बाद परिवार के सभी सदस्य व वार्डवासियो ने आरती किया। वहां पर उपस्थित बच्चे महिलाएं बुजुर्ग ने प्रसाद ग्रहण करा कर सुंदरकांड का समापन किया गया।इस सुंदरकांड पाठ में शामिल मानस परिवार के एडवोकेट राजू श्रीवास्तव,शीतला वर्मा,संजय मिश्रा, शिशिर दुबे, एड्वोकेट श्वेता राज सिंह, महंत सत्येंद्र पांडे, अरुण पांडे, प्रमोद दुबे, नीरज पाठक, सोनू मिश्रा, दीपक पांडे, सौरभ दुबे विपिन पांडे, दीपक दुबे, अजीत यादव, रिक्की चौबे, दिलीप तिवारी, संजय यादव रेतीया से वार्ड पार्षद धर्मराज निषाद, मनीष,बृजेश पांडे, राकेश त्रिपाठी, आदित्य मिश्र,डॉ विजय प्रताप आर्य ( राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच) के साथ समस्त वार्ड वासी सहित लगभग सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे.
************************……***************
*यूपी लोक सेवा आयोग से जुड़ी खबर.*
यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 सम्पन्न
प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित हुई परीक्षा,
परीक्षा के लिए 75 जिलों में 1435 परीक्षा केंद्र बनाए गए
210 पदों के लिए आयोजित हो रही है पीसीएस प्री 2025 परीक्षा,
परीक्षा में 6 लाख 26 हजार 387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है,
दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक आयोजित होगी परीक्षा,
पीसीएस प्री के साथ ही सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2025 भी आयोजित होगी,
प्रयागराज में बनाए गए 67 परीक्षा केंद्रों पर 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे,
पीसीएस प्री परीक्षा 2025 को लेकर यूपी एसटीएफ को भी अलर्ट किया गया. प्रशासन ने कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराई परीक्षा
**†*************………*******†*****
थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
*अवैध पटाखा के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण, अवैध पटाखों/ विस्फोटक के भण्डारण तथा उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से अवैध पटाखो एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना इनायतनगर पुलिस द्वारा दिनांक 11/10/2025 को एक नफर अभियुक्त मकसूद उर्फ पप्पू पुत्र मो0 मुस्तफा उम्र लगभग 57 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या से भारी मात्रा अवैध पटाखा एवं आतिशबाजी की सामग्री के साथ डाकखाना वाली गली हैरिग्टगंज बाजार से समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 511/2025 धारा- 5/9ख विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध नियानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त- मकसूद उर्फ पप्पू पुत्र मो0 मुस्तफा उम्र लगभग 57 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
बरामदगी –
1. मिर्ची पटाखा/ चटाई 02 अदद बोरी व 03 अदद कागज के गत्ते मे ( कुल 114 छोटे बडे पैकेट )
2. फुलझड़ी 04 अदद बोरी ( कुल 684 छोटे बडे डिब्बे )
3. राकेट पटाखा 01 अदद कागज का गत्ता ( कुल 74 छोटे बडे डिब्बे )
4. अनार बम 02 अदद बोरी ( कुल 133 छोटे बडे डिब्बे )
5. चकरी बम 04 अदद बोरी( कुल 263 छोटे बडे डिब्बे )
6.बुलेट बम / सुतली बम -02 अदद बोरी( कुल 320 छोटे बडे डिब्बे)
7.हवाई फायर पटाखे – 01 अदद बोरी ( कुल 70 छोटे बडे डिब्बे)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नामः-
1. उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
2. हे0का0 बृजभान सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
3. का0 सुनील कुमार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
4. का0 राजेश कुमार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
*********†*†*******……….********†**
अयोध्या *प्रवर्तन दल के तीन कर्मचारी दो माह के लिए सस्पेंड*।
*नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा ठेले खोमचे वाले को उल्टा खड़ा कर प्रताड़ित करने का मामला*।
अपर नगर आयुक्त के जांच के बाद तीन प्रवर्तन दल के कर्मचारी पाए गए दोषी, तीनों को दो माह के लिए किया गया सस्पेंड, इस दौरान नहीं मिलेगा वेतन और भत्ता, राज द्वार पार्क में ठेले वाले को प्रवर्तन दल के कर्मचारियों ने दीवाल के सहारे उल्टा खड़ा करके किया था प्रताड़ित, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दिया था जांच का आदेश।
*”************†……..***†*****†************
अयोध्या :कुएं में मिला शव*।
बीकापुर कोतवाली के जलालपुर भग्गू गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव कुएं में मिला है। जांच पड़ताल में मृतक की पहचान हरिपाल पुत्र मघई के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, हरिपाल रविवार शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने गांव के बाहर एक पुराने कुएं के पास उनकी चप्पल देखी। शंका होने पर कुएं में देखने पर हरिपाल का शव अंदर दिखाई दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार रामखेलावन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

