खाद्य विभाग के शिथिलता के चलते होटल व रेस्टोरेंट पर परोसा जा रहा संक्रमण युक्त खाद्य पदार्थ
अयोध्या।खाद्य विभाग के शिथिलता के चलते शहर मे इस समय कई जगहों पर स्थित होटल व रेस्टोरेंट पर संचालको द्वारा ग्राहकों को खुले रुप से संक्रमण खाद्य पदार्थ परोसा कर इस भीषण गर्मी मे उनके सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।देखा जाय तो यहाँ पर संचालित इन होटलों तथा रेस्टोरेंटों के अलावा शहर के विभिन्न चौराहा तथा इलाकों में ठेलो व मिठाइयों की अन्य दुकानों पर सड़े गले तथा खुला खाद्य पदार्थ दिखाई दे रहे हैं।खाद्य विभाग केवल त्योहारों पर ही कागजी कोरम पूरा करता है।बताते चलें कि शहर के रिकाबगंज,सिविल लाइन, राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के आसपास, हनुमानगढी, देवकाली बाईपास, देवकाली,चौक,रीडगंज, बेनीगंज, रोडवेज, नियावा, गुदडी बाजार,वजीरगंज,फतेहगंज के अलावा कई जगहों पर संक्रमण युक्त तथा खुले रूप से सड़े गले खाद्य पदार्थ राम मंदिर दर्शन पूजन करने आने वाले दूर दराज से श्रद्धालुओं व अन्य ग्राहकों को परोसकर उनके सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसके चलते इस भीषण गर्मी में इन सड़े गले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आए दिन श्रद्धालु तथा अन्य ग्राहक कई संक्रामक रोगों से ग्रसित हो रहे हैं।परंतु इस गंभीर समस्या पर खाद्य विभाग के अधिकारी तथा उनके कर्मचारी की लापरवाही साफ-साफ दिखाई दे रही है।क्योंकि इस विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी किसी पर्व के दौरान ही सक्रिय होते हैं।उसके बाद फिर शिथिलता बरतने लगते हैं जिसके चलते इस भीषण गर्मी में भी होटल रेस्टोरेंट के साथ साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थित ठेलो व अन्य प्रतिष्ठानों पर खुले तथा सड़े गले खाद्य पदार्थ बिना किसी खौफ के बिक रहे हैं।

