गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें,राहगीरों की मुसीबत बढ़ी* *पाली-

*गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें,राहगीरों की मुसीबत बढ़ी*
*पाली- (हरदोई)* सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद गड्ढा मुक्त सड़कें नहीं बन पायीं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इनकी उदासीनता का रहागीर दर्द झेल रहे हैं और अपनी किस्मत को भी कोश रहे हैं। गौरतलब है कि निजामपुर पुलिया से नकटौरा नहर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। जिससे आने जाने वालों को हर समय जान का खतरा बना रहता है। लोगों की मानें तो अगर प्रशासन ने शीघ्र अति शीघ्र मार्ग नहीं ठीक कराया तो किसी दिन बड़ी घटना घटने से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को दो पहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो गये जिनका आसपास के डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। सुशील, सुनील, हाशिम, संदीप आदि लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने शीघ्र अति शीघ्र गड्ढा नहीं बंद कराये तो यहां पर बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *