गाजियाबाद निटरा में “सुरक्षात्मक वस्त्रों में नवाचार” पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया

ब्यूरो चीफ : सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को निटरा (NITRA) में “सुरक्षात्मक वस्त्रों में नवाचार (इन्नोवातिओन्स इन प्रोटेक्शवे टेक्सटाइल्स)” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से उद्योग विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश Sachan द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर निटरा के महानिदेशक Dr.M.S.Parmar सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान माननीय मंत्रियों ने डॉ. परमार के साथ मिल्कवीड (अकौआ) की उन्नत खेती का निरीक्षण किया तथा इसकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इस नवाचार को नरेंद्र मोदी के “स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत” के विज़न के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल बताया और डॉ. परमार के शोध कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर मिल्कवीड पर आधारित पुस्तक एवं CLOCell™ वृत्तचित्र का विमोचन किया गया। साथ ही निटरा द्वारा विकसित स्वदेशी मशीन “मिल्कवीड फ्लॉस एवं सीड सेपरेटर (CLOCell™)” का अनावरण भी किया गया, जो इस फसल के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होगी।
अपने संबोधन में श्री राकेश सचान ने इस परियोजना को उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि श्री गिरिराज सिंह ने निटरा के अनुसंधान एवं नवाचार की सराहना करते हुए इसे देश के लिए उपयोगी बताया।
सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने अपने शोध प्रस्तुत किए और सुरक्षात्मक वस्त्रों के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. परमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *