ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद के निवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है, उनका रेलवे स्टेशन जो की काफी लंबे समय से पुराने मॉडल में ही पड़ा हुआ है अब वह विकसित तथा और भी सुविधापूर्ण बनने जा रहा है, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का निर्माण 1865-66 ईस्ट इंडिया रेलवे कंपनी द्वारा किया गया था, यहां 6 प्लेटफार्म और 13 ट्रैक है | आगे अब सरकार ने गाजियाबाद को खूबसूरत और सुविधाजनक बनाने के लिए आगे कदम बढ़ा रही है, और 337 करोड़ रुपए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए खर्च किए जाएंगे, इस बात को लेकर के आम पब्लिक में बहुत खुशी है लेकिन साथ ही साथ एक ट्रेन श्रम शक्ति एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर के निराशा भी है,आम पब्लिक का यह कहना है कि श्रम शक्ति एक्सप्रेस में ज्यादातर लोग गाजियाबाद में ही उतरने वाले होते हैं लेकिन ट्रेन का ठहराव न होने के कारण उन्हें सीधा दिल्ली तक ही जाना पड़ता है और फिर से उन्हें दिल्ली से गाजियाबाद वापस आना पड़ता है जिसके कारण उनके जेब के ऊपर अतिरिक्त भार बढ़ जाता है | स्थानीय लोगों ने इस मामले में सांसद और रेल मंत्री से भी हस्तक्षेप करने की अपील की है|

