गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह की 31 दिसम्बर को राजकीय इण्टर कॉलेज, अयोध्या के मैदान में होने वाली विशाल रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर

अयोध्या। गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह की 31 दिसम्बर को राजकीय इण्टर कॉलेज, अयोध्या के मैदान में होने वाली विशाल रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है।   विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व जनसम्पर्क कर रैली को सफल बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। बुद्धवार को विधायक वेद गुप्ता ने देवकाली मण्डल के सभी शक्तिकेन्द्रों अश्वनीपुरम्, देवकाली, अवधपुरी, अमानीगंज, लक्ष्मणपुरी, साहबगंज, प्रताप नगर, अंगूरीबाग, मोतीबाग, गुरूतेग बहादुर पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ की। सभी शक्तिकेन्द्रों पर बैठक के बाद विधायक वेद गुप्ता ने जनसम्पर्क भी किया। जनसम्पर्क करते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पत्रक बांटे व स्थानीय निवासियों से 31 दिसम्बर को जी0आई0सी0 मैदान में गृहमंत्री अमित शाह को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुनने का निवेदन किया। विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह जी का पहली बार अयोध्या में आगमन हो रहा है। केन्द्र सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अयोध्या का विश्व स्तरीय विकास किया जा रहा है। हम सभी को भारी संख्या में उपस्थित होकर गृहमंत्री का भव्य स्वागतकर उन्हें अयोध्यावासियों की ओर से धन्यवाद देना है, आभार प्रकट करना है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, पार्षद अशोक द्विवेदी, शकुन्तला गौतम, रामनन्दन तिवारी, दिनेश मौर्या, किशन मौर्या, राजेश गौड़, चन्दन सिंह, सेक्टर संयोजक राधेश्याम मौर्या, मोहित श्रीवास्तव, शिवकुमार गौड, अरूण श्रीवास्तव, अतुल सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अरविन्द त्रिवेदी मामा, पदाधिकारी राजकुमार वर्मा, देश दीपक जौहरी, अनूप श्रीवास्तव, शशि प्रताप सिंह, मोहित पाण्डेय, चंदन कसेरा व भाजपा सर्मथकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *