सुल्तानपुर-धूमधाम से आयोजित हुआ गोमती मित्र मंडल समिति बल्दीराय इकाई का होली मिलन समारोह कार्यक्रम बल्दीराय ब्लाक के जय मां विंध्यादीन शिक्षण संस्थान पूर्व माध्यमिक संस्कृत विद्यालय हीरा नगर विरधौरा के प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन भैया वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि बल्दीराय इकाई द्वारा किया गया होली मिलन समारोह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा इसी तरह प्रेम भाव से प्रत्येक कार्य करें लोगों की पहचान उनकी पद धन से नहीं अच्छे कर्मों से होती है। गोमती मित्र मंडल समिति में कोई छोटा बड़ा नहीं है। सब एक समान हैं।अच्छे कर्म करें बड़ा से बड़ा सम्मान स्वम मिलेगा साथ ही मां विद्या दीन शिक्षण संस्थान का हर संभव हर स्तर से मदद किया जाएगा जब विद्यालय समाज के लिए चलने लगे तो वह पूरे समाज का हो जाता है।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को गोमती मित्र मंडल बल्दीराय इकाई के परिवारजनों ने पुष्पगुच्छ देते हुए फूल माला अर्पण कर एक दूसरे को स्वागत सम्मान किया वहीं अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की हार्दिक बधाई दिए कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कवि पुष्कर अग्रहरी सुल्तानपुरी कर्म राज शर्मा तुकांत, प्रखर द्विवेदी द्वारा अनेकों कविताएं प्रस्तुत की जिसका लुफ्त उपस्थित लोगों ने ताली बजाते हुए उठाया मां विंध्या दीन शिक्षण संस्थान को गोमती मित्र मंडल के प्रबंधक/जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव ने अपने वक्तब के माध्यम से जानकारी दिया कि पक्की सड़क से विद्यालय परिसर तक 100 मीटर सीसी सड़क मेरे निधि से दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा जिसका स्वागत विद्यालय के प्रबंधक शीतला दीन गुप्ता सहित उपस्थित लोगों ने किया इस अवसर पर जनपद से आए गोमती मित्र मंडल के वरिष्ठ सहयोगी प्रधान संतकुमार जी अजय प्रताप सिंह पत्रकार NNTV भारत जसजीत गौड़ जी, बल्दीराय गोमती मित्र मंडल समिति इकाई के संरक्षक/ वरिष्ठ समाजसेवी सैनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बजरंग सिंह रामबरन बर्मा ,(सेवानिवृत्त कर्मचारी एनडी एनवटी कुमारगंज अयोध्या) प्रधान संघ बल्दीराय के अध्यक्ष एवं अरवल ग्राम सभा के प्रधान बलराम यादव उर्फ दादा ,प्रबंधक जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, डॉक्टर सूरज बैशय, श्याम सुंदर वर्मा, उपाध्यक्ष रामसुभावन यादव उपप्रबंधक रंजीत यादव, सचिव अमित श्रीवास्तव सहसचिव बृजनाथ यादव युवा मंडल के अखिलेश यादव हंस राम यादव अखिलेश मौर्या दिनेश वर्मा अनिल वर्मा सत्यप्रकाश वर्मा विद्यालय के प्रबंधक शीतलादीन गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार इम्तियाज अहमद, सुहेल खान, जितेंद्र शर्मा पिंटू सिंह सुनील सिंह चंदन वर्मा, श्याम मिलन गुप्ता गोमती मित्र मंडल समिति परिवार बल्दीराय इकाई के वरिष्ठ सदस्य राम यादव अध्यक्ष बब्बन वर्मा, के साथ शिक्षक शिक्षिकाए एवं नन्हे-मुन्ने बच्चें उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विशाल जयसवाल उर्फ छोटू ने किया।

