गोमतीनगर में भाई की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

गोमतीनगर में भाई की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ(आरएनएस )। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में हुई अजय कुमार रावत की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भाई प्रमोद कुमार रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी भारती ने 21 सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति अजय कुमार की लाठी-डंडे से मारकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर थाना गोमतीनगर में मुकदमा संख्या 430/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को सौंपी गई थी।पुलिस टीम ने 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रमोद कुमार रावत पुत्र स्वर्गीय राम सेवक रावत, निवासी ग्वारी विकास खंड-4, चंद्रशेखर स्कूल के पास, गोमतीनगर, उम्र करीब 34 वर्ष को ग्वारी चौराहे के पास फुटपाथ पर नर्सरी के सामने से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक अजय कुमार उसका भाई था और वह अक्सर शराब के नशे में रहता था। आरोपी के अनुसार अजय शराब के नशे में अपनी मां और बहन को गालियां देता था तथा उसके साथ भी मारपीट करता था। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसी दौरान उसने भी नशे की हालत में अजय के साथ मारपीट की, जिसमें आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेम कुमार और उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव शामिल रहे।

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *