**गोयल संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ स्वागत**

**गोयल संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ स्वागत**

 

**लखनऊ।** गोयल प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान के **माननीय चेयरमैन Er. Mahesh Goel**, निदेशक **डॉ. ऋषि अस्थाना** एवं सिविल अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष **श्री राज कुमार गुप्ता** के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सिविल अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभाग के आधिकारिक क्लब **’नींव (NEEV)’** के सहयोग से 31 जुलाई को बी.टेक. सिविल अभियांत्रिकी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए **ओरिएंटेशन कार्यक्रम-2026** का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, विभागीय गतिविधियों एवं सिविल इंजीनियरिंग में उपलब्ध करियर के अवसरों से परिचित कराना था।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, विभागीय गतिविधियों, तकनीकी क्लबों, नवाचार, अनुसंधान, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट तथा करियर की संभावनाओं की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या विकास प्राधिकरण के आवास एवं नगर नियोजन विभाग के सहायक अभियंता **इंजी. संजीव यादव** रहे। उन्होंने अपने संबोधन में **UPPSC AE, SSC JE, GATE एवं RRB JE** जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अनुशासित अध्ययन करने तथा समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सिविल अभियंताओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है और निरंतर परिश्रम से प्रत्येक विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद किया। अंत में सिविल अभियांत्रिकी विभाग ने संस्थान के प्रबंधन, **माननीय चेयरमैन Er. Mahesh Goel**, निदेशक **डॉ. ऋषि अस्थाना**, विभागाध्यक्ष **श्री राज कुमार गुप्ता**, संकाय सदस्यों, आयोजन समिति, **’नींव (NEEV)’** क्लब तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *