गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसे मे एक की मौत,तीन गंभीर रूप से घायल
फोटो
अयोध्या।मंगलवार की सुबह कैंट थाना क्षेत्र में सहादतगंज स्थित गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर निगम सफाई वहां तथा तीव्र गति से आ रही टक्कर में जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में नगर निगम के सफाई वाहन सवार दो कर्मचारी और ट्रक मे सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी हादसे की सूचना पाते ही सहादतगंज चौकी प्रभारी ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से गंभीरावस्था में गंभीर रूप से घायल सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर नगर निगम की गाड़ी में मौजूद 40 वर्षीय युवक अजय कुमार पुत्र बिलासी निवासी निजरा गोकुलपुर सिकंदरा रावत जिला हाथरस के इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।वही दूसरे अन्य गंभीर रूप से घायल बृजेश सिंह को लखनऊ उचित इलाज के लिए रेफर किया गया है।वही ट्रक पर सवार ड्राइवर पुष्पेंद्र पुत्र सतपाल निवासी छिछोरे थाना धोलका जिला कासगंज एवं क्लीनर रंजीत पुत्र सुनील कुमार निवासी छिछोरे ढोलना जिला कासगंज भी दुर्घटना में चोटिल हो गए थे।इन्हें भी उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। इस हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर लंबा जाम लग गया।थोड़ी देर बाद कैंट पुलिस द्वारा राजमार्ग से दोनों ट्रको को क्रेन की सहायता से हटवा गया और आवागमन सामान्य कर दिया गया है।घटना की सूचना प्रकार घटनास्थल पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कैंट संजीव सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।

