गोसाईगंज थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित
( डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता )
अयोध्या।कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में गोसाईगंज थाना प्रभारी शारदेन्दु दुबे और आरक्षी अजय यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान लापरवाही की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया।एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

