ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौंड सिटी-2 में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, 19 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण एवं सनातन एकता संघ द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार, ऋषि जमदग्नि एवं माता रेणुका के पुत्र भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव का शुभारंभ भगवान गणेश जी एवं भगवान परशुराम जी को निमंत्रण पत्र अर्पित कर किया गया।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन 19 अप्रैल, रविवार को रक्षा एडेला सोसायटी, गौंड सिटी-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। ‘देश की उपासना’ समाचार पत्र से बातचीत में कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार दुबे ने बताया कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
इस अवसर पर अजय मिश्र, अभिषेक तिवारी, धनंजय पाठक, नीरज झा, आदित्य भूषण चतुर्वेदी, संगीता तिवारी, ममता तिवारी, अनूप तिवारी, पप्पू पांडे, पंकज चौधरी सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
संयोजक राजकुमार दुबे ने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग एकजुट होकर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाएं और एकता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि “दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला ब्राह्मण मेरा भाई है और मैं हर परिस्थिति में उसका साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि वे प्रत्येक वर्ष इस आयोजन के लिए मंच तैयार करते हैं, आवश्यकता केवल इस बात की है कि समाज के लोग एकजुट होकर इसमें भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *