गोरखपुर: जनपद गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के 10 नंबर बोरिंग स्थित रिमझिम मैरिज हॉल में अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आये एक युवक की बारातियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और आराम से चलते बने। जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल चौधरी अपनी चचेरी बहन प्रियंका की शादी में शामिल होने रिमझिम मैरिज हाल पहुंचा था. शादी में डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों से कुछ विवाद हो गया जिसके बाद बारातियों ने राहुल की पीट पीटकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को वैवाहिक समारोह के बीच मे ही इस घटना को अंजाम दिया गया हैं। लड़की का चचेरा भाई राहुल चौधरी उम्र 25 वर्ष पुत्र हरिचंद चौधरी निवासी विशुनपुर (रामनगर) थाना चिलुआताल का निवासी हैं। मृतक युवक BA फाइनल का छात्र था. लड़की जिसकी शादी हो रही थी वह थाना चिलुआताल के विशुनपुर निवासी शेषनाथ की पुत्री प्रियंका हैं बारात पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नं०7 लोहिया नगर निवासी रामपति चौधरी के पुत्र गौरव चौधरी की थी। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

