चयनित 62 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया

चयनित 62 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में डी.डी.यू.जी.के.वाई. योजनान्तर्गत, आर०एस० डिग्री कॉलेज, अलीनगर, सुनेहरा, ब्लाक सरोजनी नगर, लखनऊ, में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ भानु प्रताप सिंह. संस्थापक, आरएएस डिग्री कॉलेज एवं सुरेन्द्र यादव, एडवोकेट, द्वारा किया गया जिसमें 15 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 580 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 169 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। भानु प्रताप सिंह, संस्थापक, आरएएस डिग्री कॉलेज एवं सुरेन्द्र यादव, एडवोकेट, द्वारा द्वारा मेले में चयनित 62 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इंजिनियर पी कुमार यादव डायरेक्टर, ज्ञान दीप चैरिटेबल ट्रस्ट, विवेक सिंह जिला प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट लखनऊ, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन लखनऊ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *