अयोध्या(जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या प्रभु श्री राम नगरी में आयोजित हो रही चौदह कोसी परिक्रमा में देश के कोने कोने से श्रद्धालु शामिल होते हैं । इन श्रद्धालुओं के लिए दाना पानी सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क चाय आयोजित कर श्रद्धालुओं की सेवा करती आ रही है । इस वर्ष भी दाना पानी सेवा संस्थान अपनी सहयोगी श्याम लाल साहू एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समस्त समसुद्दीन पुर ग्रामवासी व मित्रगण के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर समसुद्दीनपुर में आयोजित किया। दाना पानी सेवा संस्थान के संस्थापक कुलभूषण साहू ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जा रही और अस्वस्थ श्रद्धालुओं को निःशुल्क दवा और चिकित्सीय सेवा प्रदान की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के अतिरिक्त शिविर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी और बताया कि विगत वर्षों की तरह दाना पानी सेवा संस्थान की सहयोगी चिकित्सकों की टीम शिविर में अपनी निःशुल्क सेवाए प्रदान करेगी। कुलभूषण साहू ने कहा जिला एवं महानगर के सभी पदाधिकारियों से चौदह कोसी परिक्रमा यात्रा में लगने वाले सेवा कैंप में सेवा भाव से जुड़ने का आह्वान किया ।

