चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता सहित 13 इंजीनियरों का वेतन रोककर मांगा स्पष्टीकरण 

चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता सहित 13 इंजीनियरों का वेतन रोककर मांगा स्पष्टीकरण

 

अयोध्या।चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही तथा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर डीएम शशांक त्रिपाठी ने सख्त कार्रवाई किया है।उन्होंने लापरवाही व गुणवत्ता मे कमी पाये जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-3 के 13 अधिकारियों का अगस्त माह का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।साथ ही सभी उन्होंने सभी अधिकारियों को सात दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।बताते चले कि अभी हाल ही में उन्होंने मंडलायुक्त राजेश कुमार के साथ चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर निर्माण एवं पौधारोपण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान कार्यों में अपेक्षित गुणवत्ता का अभाव, निर्धारित मानकों का पालन न होना तथा अधिकारियों द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण न किए जाने की स्थिति सामने आई।इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जैन अधिकारियों पर उन्होंने कार्रवाई किया उनमे अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह, सहायक अभियंता अखिल वर्मा, विपिन कुशवाहा एवं पूर्ण कुमार रस्तोगी, तथा अवर अभियंता विनोद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव,करुणेश कुमार सिंह,प्रवीण कुमार शर्मा, मनोज कुमार,अशोक कुमार यादव,विनोद कुमार विश्वकर्मा एवं स्वतंत्र कुमार बीहड़ का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है।डीएम शशांक त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि जनहित एवं धार्मिक महत्व की परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें तथा निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता एवं तय मानकों के अनुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *